पप्पू पास हो गया
मेरा पप्पू पास हो गया, आम आदमी खास हो गया
वाणी भूषण नास हो गया,बुद्धि - बल्लभ लाश हो गया
नेता का उपहास हो गया,खेत में गाजर घास हो गया
डाल में उल्लू वास हो गया,जनमत मुर्दा मास हो गया
रस्तों का चौरास हो गया,मस्तों का मधुमास हो गया

योग,भोग उच्छ्वास हो गया,जोगी सत्ता दास हो गया
मन्थन सूरदास हो गया, तोता तुलसी दास हो गया
ब्रह्मचर्य का त्रास हो गया,बाबा मेंं उल्लास हो गया
धर्मो का मलमास हो गया,मजहब अब नखास हो गया
अल्लाह ,ईश्वर नाश हो गया, संप्रदाय विस्वास हो गया

देष का नेता न्यास हो गया,संविधान उपन्यास हो गया
धरती का आकाश हो गया, बीहड़ में आवास हो गया
हडताल यंहा उपवास हो गया, गाली देना खास हो गया
राज सभा पटवास हो गया, लोकसभा सण्डास हो गया
अब चुनाव चौमास हो गया,चमचा,चारण दास हो गया

हर दफ्तर जनवास होगया,अधिकारी शुकनाश हो गया
सबको भी एहसास होगया,हर धन्धा प्रतिमास हो गया
लेन-देन अब खास हो गया,देश का सत्यानाश हो गया
इमान,धर्म बकवास हो गया, ये कैसा विकाश हो गया
सबका ये प्रयास हो गया ,अब खुल्ला उपहास हो गया

मोदी अब बकवास होगया,अमितशाह का हास हो गया
किरण पर्दाफास हो गया,अब सूरज राहू ग्रास हो गया
सबको ये अभ्यास हो गया,झूठ कपट अरदास हो गया
मन्थन में अवकास होगया,चितन भी इतिहास होगया
हम को भी आभास हो गया, अहंकार का नास हो गया

छोटू नेता व्यास हो गया, संसद भोग विलास हो गया
अब जनमत चपरास हो गया,कुष्ट रोग पटवास होगया
जोकर अब बिन्दास हो गया,घर-घर में सूभाष हो गया
गिरगिट भी कुकलास होगया,भारत का प्रवास हो गया
ये,चारण विस्वास हो गया,कवि‘आग’बकवास हो गया
मेरा पप्पू पास हो गया, आम आदमी खास हो गया !!
नखास- घोडो! की हाट
पटवास-षिविर,केम्प
कुकलास-डायनासोर
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा(आग)
मो0 9897399815
rajendrakikalam.blogspot.com

No comments:
Post a Comment