सियासत से रियासत
आओ मिलकर आग लगायें संसद के शमशान में
राजनीति से राम जला है राजनीति पहचान में
यति सति सीता माता भी बदनामी को झेल रही
असुर संतति लोकसभा में लोकलाज से खेल रही
सारे डाकू लगे हुये है आज सियासी शान में
आओ मिलकर आग लगायें संसद के शमशान में
हनुमान की औलादें भारत में भूखी भटक रही
बजरंगी को बजरंगी, शिव सैना दोनों खटक रही
आज हूकूमत मन्दिर,मस्जिद के झगडो से होती है
भारत की तो आधी जनता मंहगायी से रोती है
नेताओ के छल,बल, कपटी भाषण हैं गुणगान में
आओ मिलकर आग लगायें संसद के शमशान में
हिन्दू,मुस्लिम, सिक्ख, इसाई सभी विरोधी देश में
अगडी,पिछडी सारी कौमे मजहब के परिवेश में
बंटी पडी है डेढ अरब की भीडें सब तालाबों में
राजनीति ही घूम रही है ,सम्प्रदाय के ख्वाबों में
आतंकी बम फेंक रहे हैं, दीवाली, रमजान में
आओ मिलकर आग लगायें संसद के शमशान में
पाकिस्तान को पहले संघी काट रहे थे बातों से
आर.एस.एस अब भाईचारा बाँट रही जज्बातो से
कौरव,पाण्डव एक बाप का पुत्र उन्हे सब मान रहे
ये बिहार की रणभेरी का सूत्र सियासी जान रहे
बोट बैंक से बाप दिखा है नेता को अनजान में
आओ मिलकर आग लगायें संसद के शमशान में
मंहगायी और बे-रोजगारी नेता जी सब भूल गये
ऐसा स्वाद लगा सत्ता का, अय्यासी में फूल गये
केवल जुमलो के गमलो मे भूखे नंगे पाल रहे
हिन्दू, मुस्लिम की लाशों मे भाईचारा डाल रहे
देख रहे है कफन में लिपटे, मुर्दे कबिस्तान में
आओ मिलकर आग लगायें संसद के शमशान में
कोई एेसी जगह बतादो, जंहा से भारत दिखता हो
कोई एेसी जगह बतादो, जंहा राष्ट्र ना बिकता हो
कोई नेता एेसा ढूंढो, जो व्यभिचार से मुक्त रहा हो
कोई नेता एेसा ढूंढो, ना अब तक अभियुक्त रहा हो
ये अहंकार में डूब रहे हैं सब अपने अरमान में
आओ मिलकर आग लगायें संसद के शमशान में
राजनीति में भारत, पाकिस्तान बराबर चलता है
दोनो मुल्को की सत्ता का प्यार इसी से पलता है
हर चुनाव में भारत पाकिस्तान विरोधी बन जाता है
काश्मीर में पाकिस्तानी, फतवा, झण्डा लहराता हेै
कवि आग अब कितना लिखे राजनीति पहचान में
आओ मिलकर आग लगायें संसद के शमशान में ।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा (आग)
मो0 9897399815
rajendrakikalam.blogspot.com

No comments:
Post a Comment