Wednesday, September 16, 2015

गणपति बाबा मोरिया
गणपति बाबा मोरिया , भारत में क्या होरिया
चोर,उचक्का, खुशी मनावे, भूखा, नंगा रोरिया
सांड सडक में खुल्ला घूमे, देश गधा क्यूं ढोरिया
मंहगायी आकाश को छूवैं, सढी अनाज की बोरियां
गणपति बाबा मोरिया , भारत में क्या होरिया

बलात्कार,सत्कार बना अब, सडकों पे भी होरिया
धरम बदलने वाला अपना, देख धरम क्यूं खोरिया
हिन्दू ,मुस्लिम,बच्चों को भी सूनारिया हैे लोरियां
जिहाद मचा है आज प्यार में, देख जवानी धोरिया
गणपति बाबा मोरिया , भारत में क्या होरिया

हर चेैनल में एक ही चर्चा, बीज धृणा के बोरिया
समाचार,सम्पादक सारे, हर मजहब को टोहरिया
संस्कार पानी में धुल गये, प्यार बना अघोरिया
फिल्मो में सब नंगे नाचें ,क्या छोरे,क्या छोरियां
गणपति बाबा मोरिया , भारत में क्या होरिया

शेयर मार्केट देश बना अब, हर कोई है सटोरिया
रात-रात में मुन्दा पड गया दिन में उँचा होरिया
कीमत बढने पर खुश हैेें सब ,हारे पढी घमोरिया
देख देश में, मुर्दा खावे ताकत की कैलोरिया
गणपति बाबा मोरिया , भारत में क्या होरिया

दाल,शब्जियां मंहगी मंहगी,प्याज सभी को धोरिया
उद्योगपति, नेता मस्ती में, मध्य-वर्ग ही रोरिया
नेता जी के जुमले सुनकर,जनमत भी खुश होरिया
हिनदुस्तानी राजनीति को, देख बिहारी ढोरिया
सारे नेता डटे बिहार में, लेकर बिस्तर बोरिया
गणपति बाबा मोरिया , भारत में क्या होरिया

गणेष चतुर्थी पूरे देश में , हाथी जगंल खोरिया
फिल्मी हीरो तेरी सूँड में, लड्डू क्यों पिरोरिया
कष्ट विनायक तेरे देश में, घर-घर मे कष्ट होरिया
कवि आग भी लिखते लिखते,जल में तूझे डुबोरिया
गणपति बाबा मोरिया , भारत में क्या होरिया ।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा;आग
मो09897399815
rajendrakikalam.blogspot.com

No comments:

Post a Comment