नेता गिर गया
मियां मुलायम , मोदी दोनो एक हो गये
चाल, चरित्र और चेहरों में भी छेक होगये
यादव सिंह अब यदु वंश का काल हो गया
आज मुलायम नरम पडा, बेहाल हो गया
समाजवाद को सी. बी. आई. तोड रहा हेै
आज मुलायम लालू को क्यों छोड रहा है
वाह रे मोदी क्या सत्ता का खेल खिलाया
डरा मुलायम आर एस एस.की शरण में आया
सेंध लगा कर मानसून के सत्र को तोडा
फिर बिहार में झटके से गठबन्धन छोडा
अब अपने ही मित्रों के विपरीत लडेगा
समाजवाद अब बी. जे. पी. के साथ बढेगा
इस यादव सिंह की सूची में सब नाम पडे हेै
समाज वाद के सभी नमूने साथ खडे है
मोदी ने इस कमजोरी का लाभ उठाया
मियां मुलाय़म सिर के बल चरणों में आया
ये राजनीति है या डाकू का खुला संरक्षण
प्रजातन्त्र में भी बीहड का आत्म सर्मपण
क्या ऐसे ही अब रामराज्य की बात करोगें
अब कितने डाकू इस संसद में और भरोगे
ललित काण्ड,कंही वशुन्धरा कंही सुषमा माता
यादव सिंह,कंही व्यापम पापम भाग्य विधाता
मंहगायी और व्यभिचार पर ध्यान नही है
भाषण में भी भारत का गुणगान नही है
अब इस राजनीति से मेरा भारत डूब रहा है
हर नेता से जनमत का मन उब रहा है
हे ,संविधान की कसमे खाने वालों कपटी
क्यों भारत माता रोती है लाशों में लिपटी
अब कितने डाकू इस खादी में पनपाओगे
अब कितने डाकू संसद में चुनकर लाओगे
अब चाल, चरित्र और चेहरे डाकू पाल रहे हैं
हम आग लगाकर बीहड को खंगाल रहे है।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा(आग)
मो098973998
rajendrakikalam.blogspot.com

No comments:
Post a Comment