Friday, July 29, 2016

साथियों मंहगाई को कम करने का सुलभ तरीका बता रहा हू,जिसमें एक नया पैसा भी खर्च नही होगा और तीन दिन के भीतर मंहगाई स्वतः समाप्त हो जायेगी ।
नया-नुक्ता
आर.एस.एस के चेले अपने अगल-बगल में खोज करें
और कांग्रेस के सेवा दल भी छान-बीन को रोज करें
कम्युनिष्ट के कामरेड भी जमाखोर की छान करें
स.पा, बा. स. पा गोदामों को ढूंढे और पहचान करें
चार दिनो में जमाखोर का माल सडक में आजायेगा
मध्य-वर्ग जो पिसा हुआ है दो रोटी सुख से खायेगा

जनता को वो ताकत दे दो,जो चोरों को पकड सके
चौराहों पर जूते मारे, काला मूंह कर जकड सके
हर दूकान पर छापा मारे ढूंढे कितना माल पडा है
उसी क्षेत्र में ज्यादा घुमें, जंहा - जंहा आकाल पडा है
संसद के सर्कस का नाटक जनता के सन्मुख आयेगा
मध्य-वर्ग जो पिसा हुआ है दो रोटी सुख से खायेगा

किस नेता ने कंहा-कहा पर व्या पारी से चन्दा खाया
भ्रष्टाचारी इस मुजरिम को किस-किस नेता ने पनपाया
देश की जनता जान जायेगी राजनीति का खेल निराला
इमान दारी से काम चलेगा,नेता का मूंह होगा काला
धीरे-धीरे देश का जनमत चोर पकडना सिख जायेगा
मध्य-वर्ग जो पिसा हुआ है दो रोटी सुख से खायेगा

नौकर-शाही के होते भी माल मिलाट हम खाते हैं
सेम्पल भरने वाले नौकर, व्यभिचारों को पनपाते हैं
दलहन,तिलहन भारत में मांग से ज्यादा भरा पडा है
अधिकारी ,व्यापारी ,नेता ,इन सबका तो एक धडा है
भारत में तो जमाखोर ही, व्यभिचार को पनपायेगा
मध्य-वर्ग जो पिसा हुआ है दो रोटी सुख से खायेगा

विधानसभा और लोकसभा की सारी कैन्टीन बन्द करो
अब हर नेता से बोलो अपने खाने का प्रबन्ध करो
दाल,तेल की कीमत सारे नेता खुद ही जान जायेंगे
मध्य-वर्ग कैसे पलता है और गरीब क्या-क्या खायेंगे
महगायी का दंश देश का नेता भी तो समझ पायेगा
मध्य-वर्ग जो पिसा हुआ है दो रोटी सुख से खायेगा

सप्तम वेतन के लाभों से नेता को भी लाभ मिला है
मोटे - मोटे वेतन - भत्तों वालों को सै लाब मिला है
छोटे-मोटे नौकर शाहों का इसमे कुछ लाभ नही है
ध्याडी,मजदूरी वालों का ,ये भारत अब ख्वाब नही है
कवि आग को सुनकर पढकर नेता खुद ही मर जायेगा
मध्य-वर्ग जो पिसा हुआ है दो रोटी सुख से खायेगा।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा(आग)
मो09897399815

No comments:

Post a Comment