अब साण्ड चरेंगे
कर्मचारी के वेतन छोडो, अब नेताओं की बारी हेै
पांच साल में सांसद और विधायक के भत्ते भारी हैं
राज्यसभा की सर्कस के सब जोकर भी मस्ती काटेंगे
ये सारे अन्धे देख रेवडी, अपनो - अपनो में बाटेंगे
प्रजातनत्र में साण्ड पालना राजनीति की लाचारी है
कर्मचारी के वेतन छोडो, अब नेताओं की बारी हेै
ये सब जनता के सेवक हेैं, मेवा मिलकर चाट रहे हैं
इनका तो आयोग नही है, राष्ट्र- भोग को बांट रहे हेैं
अरब-खरब के धन्धो में भी भीख देश से मांग रहे हैं
हिन्दू,मुस्लिम,सिक्ख, इसाई,अहिसुष्णता टांग रहे हैं
राजनीति में सारे चोैकस ,नर, किन्नर हैं या नारी हेैं
कर्मचारी के वेतन छोडो, अब नेताओं की बारी हेै
टी.वी.चैनल भी इनकी ही शौर्य श्रृंखला को गाते हैं
उनको भी कुछ मिल जाता हैे,इसी बात को वो खाते हेैं
पक्ष,विपक्षी सभी विरोधी, एक स्वरों में चिल्लाते हेैं
धोती,कुर्ते और पायजामे ,एक नष्ल की ही जाते हेैं
विश्व बैंक का कर्जा मिलकर खाने वाले व्यभिचारी हैं
कर्मचारी के वेतन छोडो, अब नेताओं की बारी हेै
उडन खटोलों में उडते हैं, इन्द्र देव के साडू भाई
उर्वशी,मेनका रम्भा परियां राजनीति में हैं भौजायी
आकाश मार्ग से सारे दानव, नंगी जनता को झांकेंगे
मंहगी-मंहगी सुख सुविधा से,माल राष्ट्र का ये फांकेंगे
ये राष्ट्र के नेता हेैं क्या,कञ्जर,खञ्जर दो-धारी हेैं
कर्मचारी के वेतन छोडो, अब नेताओं की बारी हेै
क्या राजनीति का कोई मुर्दा,पेन्शन भत्तों को छोडेगा
व्यभिचार के चकव्यूह को कोई नालायक तोडेगा
संसद के गलियारे में क्या ,लाल बहादुर भी आयेगा
सरहद पर झण्डा लेकर क्या,कोई राष्ट्र गीत गायेगा
इन शब्दो के सौदागर की, गंगा, यमुना भी खारी हेै
कर्मचारी के वेतन छोडो, अब नेताओं की बारी हेै
साठ साल तक सेवा करने वालों को हम छेड रहे हैं
पांच साल तक चुने साण्ड को हम कब से खदेड रहे हैं
चालीस साल की सेवा करके कर्मचारी पेन्शन पाता हेै
ये साण्ड तो बिना किये भी सब कुछ खाकर गुर्राता हेै
मरते दम तक प्रजातन्त्र की खेती चरना ही जारी है
कर्मचारी के वेतन छोडो, अब नेताओं की बारी हेै
अब चुनाव आने वाले हैं अरब-खरब के खर्चे होंगे
प्रजातन्त्र के इन भाटों के हर चैनल पर चर्चे होंगे
ध्याडी देकर,भीड जुटाकर, अपनी भांषा में भौंकेगे
चोर,डाकुओ का काला धन ,डाकू बीहड में झोंकेगे
कवि आग ये प्रजातन्त्र हेै, इसमे नेता ही भारी हेै
कर्मचारी के वेतन छोडो, अब नेताओ की बारी हेै।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा (आग)
मो0 9897399815
rajendrakikalam.blogspot.co

No comments:
Post a Comment