सल्लू का पल्लू
सलमान ने हिरन मरा बरी हो गया
प्रभू राम ने हिरन मारा हरी हो गया
दशरथ ने श्रवण को मारा जिक्र नही हेेै
गउ माता लावारिस मरती है फिक्र नही है
भारत में तो आखेटक का शौक रहा है
जीव हनन का तो ये भारत चोैक रहा हेै
राजा और महाराजा का ये काम रहा है
इतहास उठाओ हिंसा से बदनाम रहा हेै
सल्लू भैय्या मस्त हुये अब झूम रहे हेैं
सब टी0 वी0 चैनल पीछे-पीछे घूम रहे हैं
ट्वीटर पर सब खुली बधाई झौंक रहे हैं
दाल सियासी भी तो अपनी छौंक रहे हैं
बडों-बडों की घटना खबरे बन जाती है
व्यभिचार की इन खबरो से ही ख्याती है
फूलन ने कितनो मारा अमर हो गयी
हिंसा की घटना भारत में खबर हो गयी
व्यभिचार पर अब फिल्में भी बन जाती है
गुणगान भ्रष्ट का भारत की जनता गाती है
तोमर,फुल्लन और विरप्पन अधिनायक हैं
ये कलाकार ही आज देश मे बस, लायक हैं
अब अहिसुष्णता की चैनल में बात नही है
भुखमरी, गरीबी, मंहगायी आघात नही है
यौवन पीढी बिना काम के भटक रही है
आतंक-वाद शमशीर गले में लटक रही है
अमिताभ, सल्लू, गोविन्दा खास हो गये
आज मीडिया भारत के उपहास हो गये
जिन बातो से देश बने, वो खबरे लाओ
कवि आग लिखता है तुम उपहास उडाओ।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा(आग)

No comments:
Post a Comment