Thursday, July 28, 2016

पर्वत का शर्बत
उत्तराखण्ड के बीहड को दो रत्न बडे अनमोल मिले
ढहती हुयी सत्ता को देखो ये रोकने वाले पोल मिले
प्रतिपक्षी सब चुप बैठे थे,उनके मूँह को कुछ बोल मिले
जनता का बैण्ड बजेगा अब, बैठे-बैठे ये ढोल मिले

ठाकुर का जिसने साथ दिया से उसका शुध्द मुनाफा है
उत्तराखण्ड की देव-भूमि का ये मजमून लिफाफा है
इस सत्ता और सियासत का ये भ्रष्टाचार नमूना है
तीन दशक से उत्तराखण्ड इनकी हरकत से सूना है

नवप्रभात के आने से अब सूरज हिम पर चमकेगा
भण्डारी के भर जाने से,अब देवो में दानव दमकेगा
हीरा सिंह का ग्रहण लगा जिससे अब ठाकुर खेलेगा
नौग्रह का ग्रहण हटा ठाकुर अब दसवां गह भी झेलेगा

इस राजनीति की भीडों में, अण्डे फुटते हैं नीडों में
मासूम मरे हैं इन पीडों में, हरकत होती है कीडों में
अब चाकू कद्दू पर पटको या कद्दू पटको चाकू पर
उत्तराखण्ड की इज्जत का दारोमदार टिका है डाकू पर

तीन दशक से हम सबने सर्कस में जोकर पाये हेैं
ये खेत साण्ड सब चाट गये ,पोखर पौधे कुम्लाहे हेैं
सब नंगे भूखे पनप गये इस अलग राज्य के साये में
कवि आग ये उत्तराखण्ड अब दीन खडा चौराहे में।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा(आग)
मो09897399815

No comments:

Post a Comment