Tuesday, March 15, 2016

भारत में महाभारत
बी. जे. पी. की भारत माता, कांग्रेस का हिन्दुस्तान
कम्युनिष्ट का ये इण्डिया है, दक्षिण आर्यखण्ड गुणगान
कंही बृहत्तर भारत है ये, दूर - दूर इसकी सन्तान
कितने नाम धरोगे इसके, अब कैसे होगी पहचान
कौम, कबीले फंसे पडे है,, हिन्दू हो या मुस्लिम खान
बी. जे. पी. की भारत माता, कांग्रेस का हिन्दुस्तान
कोष - कोष पर बदले पानी, सात कोष पर बदले वाणी
लाखो कौम कबीले इसके, भिन्न - भिन्न जाति के प्राणी
पूरब, पश्चिम, उत्तर, दक्षिण सबके अपने भिन्न रंग हेै
आन-बान,सम्मान, संस्कृति, घर-घर में ये मची जंग है
प्रजातन्त्र के बोट - बैंक मे, केवल नेता आज महान
बी. जे. पी. की भारत माता, कांग्रेस का हिन्दुस्तान

जिसके मूंह में जो आता है, आवारा है बोल रहा है
भारत भी कश्मीर सियासत सा सरहद में डोल रहा है
पूरी दुनियां में अग्रेजी, इण्डिया हमको जान रही है
दूनियां भर में इण्डिया से ही भारत की पहचान रही है
कोई ऐसा नाम बताओ ,राम, कृष्ण हो या फुरकान
बी. जे. पी. की भारत माता, कांग्रेस का हिन्दुस्तान
रविन्द्र नााथ ने भारतभाग्यविधाता ही लिखकर छोडा है
राष्ट्र -गीत को हमने भी तो अपने ही ढंग से तोडा हेै
वन्दे मातरम,जनगणमन पर अभी भी झगडा ही जारी है
जब तक जो सत्ता में बैठा, तब तक समझो वो भारी हेै
वाणी - भूषण, बुद्वि - वल्लभ, कोई तो आये रसखान
बी. जे. पी. की भारत माता, कांग्रेस का हिन्दुस्तान

दुनियां में प्राचीन संस्कृति के भी नायक आज हमी है
संगीतों ही सुर, तानो में, उत्तम गायक आज हमी है
दुनियां भर की शिक्षा - दीक्षा की बुनियादें यंही पडी है
पाषाण-काल की लाशें खोदो ,ढुंढोगे तो यंही गडी है
कवि आग ये देश बंटेगा, आज नही तो कल की मान
बी. जे. पी. की भारत माता, कांग्रेस का हिन्दुस्तान ।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा(आग)
मो0 9897399815
rajendrakikalam.blogspot.com

No comments:

Post a Comment