वेतन के चेतन
भारत नंगा लोक सभा के सेवक चंगे
ये अच्छे दिन हैं मोदी भैया हर हर गगे
खुदी खजाना हाथ में लेकर नाच रहे हैं
गरूडपुराण मुर्दे अब खुद ही बाँच रहे हैं
अरब-खरब की माया डाकू चाट रहे हैं
ये अपने - अपने बीहड डाकू बाँट रहे है
पूरा हिन्दुस्तान चाट कर खाने वाले
क्या मजदूरों के हाथों में देखे है छाले
लाल बहादुर और पटेल की बात करेंगे
ये खादी के कुर्ते अब आघात करेंगे
गाँधी ने भारत को देखा, वस्त्र उतारे
हम जैसे नंगे देख रहे है दिन में तारे
शांशद हैं या ललित मोदी के साडू भाई
भारत माता बनी सियासत में भौजायी
जिसको देखो बलात्कार की तैयारी में
पुत्र बने हैें कामुक सत्ता सरकारी में
हम20,000 में अपने घर को चला रहे है
ये बडे भिखारी सभी देश को जला रहे है
मजदूरी, उपनल आउट- शोर्स को देखो
घूम रहे सडको पर उन पर नजरे फेंको
पढे-लिखे बच्चे सडकों पर भटक रहे हैं
भविष्य देश के शूली पर ही लटक रहे हैं
क्या नेता के बच्चे भी दुख भोग रहे हेैं
क्या राजयोग ही भारत मे संयोग रहे हैं
कुछ तो शर्म करो जन सेवक खद्दरधारी
क्यों करते हो भारत में एेसी गद्दारी
वेतन ,भत्ते, पेन्शन अब तो छोडो भाई
कवि आग अब चाट रहे हैं गधे मलाई।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा (आग)
मो0 9897399815
rajendrakikalam.blogspot.com
भारत नंगा लोक सभा के सेवक चंगे
ये अच्छे दिन हैं मोदी भैया हर हर गगे
खुदी खजाना हाथ में लेकर नाच रहे हैं
गरूडपुराण मुर्दे अब खुद ही बाँच रहे हैं
अरब-खरब की माया डाकू चाट रहे हैं
ये अपने - अपने बीहड डाकू बाँट रहे है
पूरा हिन्दुस्तान चाट कर खाने वाले
क्या मजदूरों के हाथों में देखे है छाले
लाल बहादुर और पटेल की बात करेंगे
ये खादी के कुर्ते अब आघात करेंगे
गाँधी ने भारत को देखा, वस्त्र उतारे
हम जैसे नंगे देख रहे है दिन में तारे
शांशद हैं या ललित मोदी के साडू भाई
भारत माता बनी सियासत में भौजायी
जिसको देखो बलात्कार की तैयारी में
पुत्र बने हैें कामुक सत्ता सरकारी में
हम20,000 में अपने घर को चला रहे है
ये बडे भिखारी सभी देश को जला रहे है
मजदूरी, उपनल आउट- शोर्स को देखो
घूम रहे सडको पर उन पर नजरे फेंको
पढे-लिखे बच्चे सडकों पर भटक रहे हैं
भविष्य देश के शूली पर ही लटक रहे हैं
क्या नेता के बच्चे भी दुख भोग रहे हेैं
क्या राजयोग ही भारत मे संयोग रहे हैं
कुछ तो शर्म करो जन सेवक खद्दरधारी
क्यों करते हो भारत में एेसी गद्दारी
वेतन ,भत्ते, पेन्शन अब तो छोडो भाई
कवि आग अब चाट रहे हैं गधे मलाई।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा (आग)
मो0 9897399815
rajendrakikalam.blogspot.com

No comments:
Post a Comment