यू0पी0 के कण-कण में रण
अब यू.पी.मे राजनीति का कुम्भ लगेगा
राहू, केतू, शनि, शुम्भ, निशुम्भ लगेगा
ये राजनीति नक्षत्र धरा में मंडरायेंगे
सम्पदाय के भजन, सियासत से गायेगे
मथुरा ओैर कैराना का विस्फोट चलेगा
अय्यासी में दारू, मुर्गा गोट चलेगा
अब एक- दूसरे के कच्छे, नेता फाडेगा
राम-भक्त ,रावण का सिंहासन ताडेगा
माया भी अपनी माया को फैलायेगी
स.पा सियासत से नमाज को पढवायेगी
राम - भक्त के तीर हवा में अब तैरेगे
सब राम नाम की माला बजरंगी फेरेंगे
आर.एस.एस.में हिन्दू का हनुमान उडेगा
मुशलमान का फतवो से फरमान जूडेगा
अब अगडे,पिछडे उँच,नीच पैदल भागेंगे
कुर्मी, पासी, जैन, जाट, तेली जागेंगे
दानव, दानव में , दानव संग्राम मचेगा
टी.वी. चैनल भी अपना आवाम रचेगा
भगवा प्रज्ञा,प्राची,योगी,साक्षी, लहरायेगा
विभत्स,रोद्र साहित्य सियासी का गायेगा
दिल्ली वाले दिल्ली का आलाप करेंगे
अब यू. पी. वाले आप,खाप, प्रलाप करेंगे
क्या कांग्रेस गलूकोष चढाकर वार करेगी
डूब रही इस नौका को क्या पार करेगी
अब थर्ड मोरचा साडू भाई ढूंढ रहा है
लावारिस, गुमनाम शिष्य को मूंड रहा हेै
ये भानूमति का कुडमा छप्पर डाल रहा है
पिटे - पिटाये मोहरे, मुर्दा पाल रहा हेै
महा-कुम्भ में अब अपनी ताकत झोंकेंगे
सब अपनी-अपनी भांषा में नेता भौंकेंगे
इस महाभारत से नये-नमूने अब आयेंगे
संजय बनकर कवि आग कविता गायेंगे।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा (आग)
मो0 9897399815

No comments:
Post a Comment