धार्मिक उन्माद
सत्तर फीसदी वेतन अपना राष्ट्र सुरक्षा खाती हेै
बजरंगी अवतार देश मे जगह-जगह उत्पाती है
अस्त्र-शस्त्र अभ्यास कैम्प में आतंकी वध-शाला हेै
बजरंग दल अहिसुष्ण राष्ट्र में रक्षा का मतवाला है
उच्छ-श्रृंखल औलाद हमेशा भारत मां को भाती है
सत्तर फीसदी वेतन अपना राष्ट्र सुरक्षा खाती हेै
कांग्रेस का सेवा दल है,बी.जे.पी. की शिव सैना है
दुर्गा वाहिनी,गणपति जैसे कंही तोते ,कंही मैना हेै
हर दल में उदण्ड मचा है शक्तिप्रशिक्षण करने का
सभी बहाना ढूंढ रहे हैं बिना मौत के मरने का
ये सारे हिटलर, मुसेैलिनी, स्टालिन के नाती हेै
सत्तर फीसदी वेतन अपना राष्ट्र सुरक्षा खाती हेै
हे बंजरगी नक्सलवादी जंगल तुम्हे बुलाते हैं
शौर्य तुम्हारा सुनकर माओवादी भी घबराते हैं
हर प्रान्त में गुण्डे खूनी होली मिलकर खेल रहे हैं
बजरंग दल के होते,हम आतंक देश में झेल रहे हेैं
ये कैसा प्रकाश पुञ्ज है,जंहा दीपक है ना बाती है
सत्तर फीसदी वेतन अपना राष्ट्र सुरक्षा खाती हेै
बंग्ला, पाकिस्तान, चीन, नैपाल हमें गुर्राता है
अमरीका भी नोच-नोच कर खाने वाला भ्राता है
इन देशों में जाकर बजरंगी कुछ तो उपचार करो
भारत मां के शौर्य सपूतों भारत पर उपकार करो
बजरंग दल को राम,लखन, सीता माता भी गाती है
सत्तर फीसदी वेतन अपना राष्ट्र सुरक्षा खाती हेै
अब धीरे-धीरे राजनीति दल भी आतंक मचायेंगे
बे-रोजगारी और गरीब से सेैनिक चुन कर आयेंगे
बजरंगी ने अहिसुष्णता के इस पथ को खोल दिया
जिसको नही पता था,उसको हर चैनल ने बोल दिया
एसी हरकत सहीसुष्ण लगती है पर संघाती है
सत्तर फीसदी वेतन अपना राष्ट्र सुरक्षा खाती हेै
अब अल्लाह के बन्दे भी अभ्यास कैम्प की सोच रहे
सारे मजहब भारत मां के दुख-दरिद्र को पोंछ रहे
एक नया इतिहास देश में फिर से होने वाला है
ये सम्प्रदाय का द्वन्द यंहा आतंकवाद मतवाला है
कवि आग ये टुच्ची हरकत छोडो, ये ज्जबाती है
सत्तर फीसदी वेतन अपना राष्ट्र सुरक्षा खाती हेै।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा (आग)
मो0 9897399815

No comments:
Post a Comment