Thursday, November 12, 2015

सत्ता का पत्ता
बी.जे.पी. में साठ साल के लोंडो की सरकार हो गयी
सारे बूढे जीत गये थे, फिर भी कैसी तकरार हो गयी
ऐसी दुर्गति ही करनी थी,फिर चुनाव क्यो लडवाया है
ये बानप्रस्त का फार्मूला क्यों राजनीति अब आया है
कागज की नौका भी देखो कैसे नदिया पार हो गयी
बी.जे.पी. में साठ साल के लोंडो की सरकार हो गयी

बह्मचर्य का पता नही है, बान प्रस्त सन्यास हो गया
गृहस्थ,त्रस्त लावारिस नेता आज देश का खास हो गया
शब्दो मे भी अपशब्दो की चर्चा प्रजातन्त्र में छायी
पहले हल्का मान रहे थे ,नाप रहें है अब गहरायी
सभी विरोधों, अवरोधों की, राजनीति भी यार हो गयी
बी.जे. पी. में साठ साल के लोंडो की सरकार हो गयी

आर. एस .एस का एक एजेण्डा,हिन्दू झण्डा उठा रहे है
संघ, रंग की जगं देश में घूम - घूम कर जगा रहे है
सम्प्रदाय की बुनियादों का भवन राष्ट्र में झूम रहा है
अगडे ,पिछडे ,कौम, कबीलों के चरणो को चूम रहा हेै
हिन्दू,मुस्लिम,सिक्ख, इसाई, लोकतन्त्र की डार हो गयी
बी.जे.पी.में साठ साल के लोंडो की सरकार हो गयी

मुरली मनोहर,लालकृष्ण के रथ के पथ से सत्ता आयी
जिन्ना की मजार जो चूमी, आडवानी ने छवि गवायी
राजनीति की हर हरकत का लेखा जोखा छप जाता हेै
झूठ,कपट,छल, हेरा - फेरी राजनीति का बई खाता है
घर में ही बूढों की इज्जत कैसे तार - तार हो गयी
बी. जे. पी. में साठ साल के लोंडो की सरकार हो गयी

कांग्रेस इन से अच्छी है, जो बूढों को पाल रही है
पुरातत्व के कंकालो में सत्ता को खंगाल रही है
अस्सी में नारायण बाबा, देखोे केैसे बाप हो गये
तकनीकी के नये दौर में, डी. एन. ए.अभिशाप हो गये
राजनीति में काम - वाशना,ये कैसी दरकार हो गयी
बी. जे. पी. में साठ साल के लोंडो की सरकार हो गयी

अमितशाह ने पुरातत्व के अपशिष्ठो को छोड दिया है
सत्ता के शातिर शत्रुघ्न से कैसे नाता तोड दिया है
मुरली मनोहर, लालकृष्ण, भोला गोला दाग रहे हैं
तृष्कृत बूढे अपना - अपना जमघट लेकर भाग रहे हैं
चाल,चरित्र और चेहरों में भी देखो कैसी रार हो गयी
बी. जे. पी. में साठ साल के लोंडो की सरकार हो गयी

सजिस ये सोची,समझी है,फिर भी जनमत हितकारी है
इस राजनीति में सत्ता पाना, क्यों बूढों की लाचारी है
राज - काज सत्ता के सुख से बूढे लीचढ. बन जाते हेै
सरिता के बहते जल कल में ,डबरे कीचड. फैलाते हैे
कवि आग की कलम,सियासत से बिल्कुल बेकार हो गयी
बी. जे. पी. में साठ साल के लोंडो की सरकार हो गयी।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा;आग
मो098973998
rajendrakikalam.blogspot.com

No comments:

Post a Comment