शिक्षा आैर तितिक्षा
विश्वविद्यालय बी.जे.पी. और काँग्रेस के नाम हो गये
सी.पी.आई., सी.पी.एम.भी झोपड पट्टी ग्राम हो गये
विश्वद्यालय राजनीति दल धर्म, तीर्थ के धाम हो गये
आज देश में शिक्षा केवल राजनीति अन्जाम हो गये
ए.वी.बी.पी.,एन.एस.यू.आई, नौजवान की फौज खडी है
ए.आई.एस.एफ.,सी.पी.आई गुमशुम है पर मौज बडी है
शिक्षा का कंही नाम नही है, राजनीति की ही हलचल है
इस अातंकी पीढी में भी सम्प्रदाय, मजहब के दल है
राहुल गांधी इस क्रिडा में खूब कबड्डी खेल रहे हैं
राष्ट्रवाद की खूनी हड्डी अमितशाह भी पेल रहे हैं
भारत माता देश प्रेम के कव्वे, तोते झेल रही है
गिरते, पढते कांग्रेस भी अपने रथ को ठेल रही है
गांधी,नेहरू, दीन दयालू इन बच्चो को बोल रहे हो
नेता जी तुम क्यों बच्चों के कच्छों को भी खोल रहे हो
कालमार्क्स, लेनिन की प्रतिमा बच्चों पर देख रहे हैं
स्टैलिन, हिटलर, मुसैलिनी के प्रक्षेपण फेंक रहे हैं
विश्वविद्यालय पाठ्यक्रमों मे टी.वी.चैनल को भी डालो
ये चौथा स्तम्भ देश का भटक गया है ,इसको पालो
सारे चैनल चौबीस घण्टे आग देश में लगा रहे हैं
राजनीति के सोये मुर्दे, टी. वी. चैनल जगा रहे हैं
वेद,शास्त्र,गीता,रामायण, गुरूकुल, शिक्षक फेल हो गये
पीर मुहम्मद, ईशा, मूशा सभी मदरसे खेल हो गये
शिक्षालय तो आज देश में बिल्कुल झण्डूबाम हो गया
कवि आग नेता के डी. एन.ए. शिक्षा में आम हो गया।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा (आग)
मो0 9897399815

No comments:
Post a Comment