आप की नाप
राजनीति में जूते खाना और खिलाना आम बात है
पांच खसम की आप पार्टी गौर से देखो अभी अनाथ है
अहंकार की सारी कडियां जुडी हुयी,पर अलग-थलग हैं
काठ की हण्डी फुंकी जा रही,ये तो उसकी एक झलक है
ज्यादा बुद्विमानी होना राजनीति में अभिशाप है
सत्ता और सियासी पञ्चायत में गुण्डा अलग खाप हेै
योगेन्दर,प्रशान्त और गांधी, पुरातत्व अवशेष हो गये
आशूतोष, गोपाल, सिसोदिया चाण्क्यों के भेष हो गये
संजय और,विस्वास आम के झगडे में भी खास हो गये
खेतान सरीखे छोटे - छोटे सारे पप्पू पास हो गये
सढसठ डलहौजी के खोजी, फौजी, रोजी ढूँढ रहे हैं
मठाधीस अरविन्द केजरी, सब चेलो को मूंड रहे हैं
काठ की हण्डी राजनीति के ताप,चाप को झेल रही है
दिल्ली में बच्चो की सैना देख कबडडी खेल रही है
सारा भारत सोच रहा था, सर्कस में कुछ नया खेल है
राजनीति में स्वाभिमान ,सिद्यान्त हमेशा रहा फेल हेै
अब कांग्रेस भी सत्तर साल पुरानी ,मिटटी चाट रही है
सिद्यान्त स्वंय के तीस साल से बी.जे.पी.भी बांट रही है
स.पा.,बा.स.पा,ममता,समता,घुटनो के बल दौड रही है
दो साल की आप पार्टी, स्वांस हांप कर छोड रही है
वैमनस्य की राजनीति में मर कर भी कुछ जीना सीखो
अपनो के ही जूते खाकर,जहर जहन का पीना सीखो
छोटे - मोटे स्वार्थ स्वंय ही अहंकार से गिर जाते है
तेज दौडने वाले शावक ,राजनीति में मर जाते है
इतिहास गवाह है अपना का अपमान हमेशा मरवाता है
पद के मद में हद से कद भी, रद्द होकर जूते खाता है
अपनो के मेहनत के आंशू से बुनियादे हिल जाती है
सच्चायी को कवि आग की कविताएं खुल कर गाती है।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा (आग)
मो0 9897399815
rajendrakikalam.blogspot.com

No comments:
Post a Comment