सी0बी0आई
ये सी0बी0आई चोरों को सियासत में बचाती है
हूकूमत में जो बैठा हो उसी के गीत गाती है
सी0बी0आई की तलवार गजब दो धार वाली है
सियासत में तो सी0बी0आई भी दरिया दलाली है
मुलायम को तो सी0बी0आई का झटका दिया मैने
माया को भी सी0 बी0 आई में लटका दिया मैने
बची तृणमूल,कब तक वो भी मुझसे दूर भागेगी
अब तो कांग्रेस आई डरी मुझको ही झाँकेगी
ये सी0 बी0 आई का डण्डा सियासत में वो जादू है
बस तुम मौन हो जाओ, चमत्कारी ये साधू है
नजर इसकी शनि जैसी,जिधर जिस पर भी पडजाये
सपनो में तिहाडों की बस जेलें नजर आयें
ये हथियार पी0एम0 को विरासत में ही मिलता है
विरोधी भी इसी अंकुश के कारण ही तो हिलता है
ये तोता भी तो पिंजरे से नजर सब पर गढाता है
तभी तो देश का डाकू सदन में मुस्कुराता हेै
सत्ता में डकैती का ये धन्धा खूब चलता हेै
नमूना देश का गन्दा, इसी धन्धे से पलता है
बतादो ढूँढ कर नंगा, नेता इस धरातल में
सियासत से पडे कीडे, हूकूमत के इसी फल में
ये संसद भी तो बीहड है ,जंहा दस्यु ठिकाना है
यंहा हर पांच सालों में नये जालिम ने आना है
ये थाने और कचहरी भी इन्ही को रास आते है
सी 0 बी0 आई का फण्डा भी नेता ही चलाते हैं
इसे आजाद कर दो तो, ये वो कर दिखायेगी
सियासत को सियासत में सियासत से ही खायेगी
चोरों को डराने का भी , ये नायब तरीका है
सुलगती आग में देखो लपट का रंग फीका है।।
राजेन्द्र प्रसाद बहुगुणा(आग)
मो098973998
rajendrakikalam.blogspot.com

No comments:
Post a Comment